डीग: डीग में विकसित राजस्थान रन और पंच गौरव महोत्सव के साथ मनाया गया राजस्थान दिवस उत्सव
Deeg, Bharatpur | Mar 15, 2026 राजस्थान दिवस समारोह 2026 के अंतर्गत डीग जिले में रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया गया। सुबह ऐतिहासिक जल महल प्रांगण से जिला कलक्टर उत्सव कौशल ने विकसित राजस्थान रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।