नौगढ़: नौगढ़ क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
एसपी चन्दौली के निर्देश पर पुलिस ने ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के तहत मंगलवार को दोपहर 03 बजे नौगढ़ समेत जनपद के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। पुलिस टीमों ने चौपाल लगाकर महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित महिलाओ को समय पड़ने पर पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करने को कहा।