सिकंदराराऊ: पुरदिल नगर, पोरा और नगला वीर सहाय उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 6 घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
शनिवार को छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह व्यवधान सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। पुरदिल नगर में अंबेडकर पार्क के ऊपर से गुजर रही 33 के.वी. हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र पुरदिल नगर, पोरा और नगला वीर सहाय के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।