रामगंजमण्डी: चेचट में नाकाबंदी के दौरान कार से ₹2.24 करोड़ बरामद, सीट के नीचे बने गुप्त बॉक्स में छिपा रखी थी नकदी
रामगंजमंडी के चेचट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार से 2 करोड़ 24 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने कार में सवार दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि प्रोबेशनर आरपीएस अंकित कुड़ी और थानाधिकारी उत्तम सिंह के नेतृत्व