नोएडा सेक्टर-49 थाने में खुला मॉडल मिशन शक्ति केंद्र
नोएडा के सेक्टर-49 थाने में मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत मॉडल मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र में महिलाओं के लिए शिकायत पंजीकरण, काउंसलिंग, सहायता, आश्रय, पुनर्वास और फीडिंग रूम की सुविधा उपलब्ध होगी। छोटे बच्चों के लिए खिलौनों की व्यवस्था भी की गई है। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।
#Noida #MissionShakti #MissionShakti6 #WomenSafety #GautamBuddhNagar #UPPolice #NCRExpressNews