बिश्रामपुर: विश्रामपुर में प्रीमियर लीग सेमी फाइनल मैच का शुभारंभ, सुधीर चंद्रवंशी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
प्रीमियर लिग का सेमी फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार की दोपहर तकरीबन दो बजे हुआ। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि विश्रामपुर के पूर्व विस प्रत्याशी सुधीर कुमार चंद्रवंशी ने फीता काट कर किया। इसके बाद सुधीर कुमार चंद्रवंशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुये खुद बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट की शुरुआत की।