सदर: करोड़ों की आस्था का केंद्र ‘संगम’ बना शराब ब्रांड, संतों का गुस्सा फूटा, बिक्री बंद कराने के लिए महाआंदोलन की तैयारी
Sadar, Allahabad | May 7, 2026
तीर्थ स्थल संगम, करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। महाकुंभ जैसे विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन का महानाम भी संगम ही है। लेकिन अब इसी ‘संगम’ नाम से बाजार में अंग्रेजी ब्रांड की शराब बिक रही है। इससे साधु-संतों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। महंगे दाम वाली यह शराब रामपुर डिस्टिलरी में तैयार हो रही है। धीरे-धीरे ‘संगम’ नाम की इस शराब बिक रही है।