दतिया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसई में इलाज के अभाव में दर्द से तड़पती रही महिला बेटे ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
Datia, Datia | Jun 15, 2026 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसई में रविवर की रात 9:15 बजे राहुल गुप्ता अपनी मां को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। महिला के कान में कीड़ा घुस गया था और वह दर्द से बुरी तरह चिल्ला रही थीं। अस्पताल में '24 × 7 इमरजेंसी सेवा' का बोर्ड लगा है। लेकिन मौके पर नाइट ड्यूटी वाले डॉक्टर मौजूद नहीं रहते हैं, डॉक्टर ना होने से महिला को समय पर इलाज नहीं मिला दर्द से तड़पती रही.