सतना। जिले की कोठी तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि तहसील कार्यालय में पदस्थ कई अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते, जिससे दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता, परेशान हितग्राहियों ने वीडियो बना वायरल कर व्यवस्था पर खड़े किए सवाल।