थाना नाराहट पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले को लेकर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरावली निवासी का आरोपी पर शांति भंग की धाराओं में कार्यवाही करते हुए उसे सोमवार दोपहर के समय गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।