मामला बिना विधानसभा की ग्राम खिमलासा का है जहां 108 एंबुलेंस स्टॉप पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं। क्योंकि ख़िमलासा से घायल व्यक्ति को नशे की हालत में एंबुलेंस चालक ने सागर पहुंचाया था। जबकि एंबुलेंस का गेट खुला हुआ था और घायल व्यक्ति फर्श पर लटका हुआ था। घायल व्यक्ति की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसको लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया।