मोहनलालगंज: नितुल शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सपा की बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष बने
समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय कार्यकर्ता नितुल शर्मा को बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने वाले नितुल शर्मा की संगठन में सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई