शाजापुर: शाजापुर में जमीन की नई गाइडलाइन लागू: 754 लोकेशन पर 10-20% तक दरें बढ़ीं, प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा
शाजापुर जिले में 1 अप्रैल से जमीन की नई गाइडलाइन दरें लागू होने के साथ ही प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। प्रभारी केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड भोपाल द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए जारी नई दरों के अनुसार जिले की 754 लोकेशन पर 10 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। इनमें 317 शहरी और 437 ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैँ जबकि 620 लोकेशन पर दरें पूर्ववत रखी गई हैं।