जबलपुर: रांझी के मेजर किराना के पास 19 वर्षीय अंशु चौधरी पर चाकू से हमला, 3 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी केशु उर्फ क
जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेजर किराना के पास हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात का रांझी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना प्रभारी उमेश गौलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में 3 नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया गया है। वही एक मुख्य आरोपी केशु उर्फ कृष्णा अभी भी फरार चल रहा है जिसकी तलाश जारी है।