गभाना: घौरोठ में दो माह पूर्व किसान की हत्या का खुलासा न होने पर परिजनों में रोष, ग्रामीणों ने थाना पर किया धरना प्रदर्शन
गभाना क्षेत्र के गांव घौरोठ में दो माह पूर्व किसान की हुई निर्मम हत्या का अब तक खुलासा न होने पर परिजनों और ग्रामीणों में गहरा रोष है। रविवार को सुबह 11:30 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंचे और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि दो माह बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं।