श्रीडूंगरगढ़: आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का श्री डूंगरगढ़ और बिग्गा में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल हिम्मतासर में आयोजित तेजाजी जागरण में शामिल होने के दौरान श्रीडूंगरगढ़ और बिग्गा में रुके, जहां रालोपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जयपुर से हिम्मतासर जाते समय हाइवे पर विभिन्न स्थानों पर भी उनका अभिनंदन किया गया। श्रीडूंगरगढ़ में हनुमान धोरा के निकट कार्यकर्ताओं ने डीजे, तेजाजी के जयकारों और पार्टी