बांका: कोला गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी
Banka, Banka | May 17, 2026 बांका जिले के कोला गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथमिक उपचार रविवार की सुबह 10:00 बजे अस्पताल में करने के बाद मायागंज रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार कुनोनी गांव निवासी रंजन कुमार मछली बेचकर बाइक से अपने घर जा रहा था इस दौरान कोला गांव के पास बाइक असंतुलित होकर गिर गई जिसमें वह जख्मी हो गया।