चौमूं: चौमूं में सिद्धि विनायक अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत का मामला,आक्रोशित परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन
Chomu, Jaipur | May 20, 2024 चौमूं स्थित सिद्धि विनायक अस्पताल में बीती रात इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण अस्पताल में जमा हो गए और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। चौमूं पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत करवाया।