चौमूं: NH-52 पर टांटियावास टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
Chomu, Jaipur | May 21, 2024 चौमूं थाना इलाके के नेशनल हाईवे 52 स्थित टांटियावास टोल प्लाजा के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार से आग की लपटें और तेज धुआं उठने लगा। पुलिस चौकी पर ड्यूटी कर रहे कॉन्स्टेबल धोलूराम ने मौके पर पहुंचकर पास में खड़े पानी के टैंकर का पाइप लेकर आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार एक महिला और दो पुरुषों को सकुशल बाहर निकाला गया।