चौमूं: आमेर की सराय बावड़ी से खोर दरवाजा तक जंगल में लगी अचानक आग,आसपास के इलाके में अपरा तफरी का माहौल,4 दमकल पहुंची मौके पर
Chomu, Jaipur | May 18, 2024 आमेर के सराय बावडी से खोर दरवाजा तक शनिवार दोपहर में जंगल में अचानक आग लगने से इलाके दहशत फैल गई। आसमान में धुआं ही धुआं हो गया। हवा के साथ आग लगातार जंगल की पहाडी की ओर बढने से जंगल की वनस्पति,पेड पौधे और वन्यजीव आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गए। वहीं आमेर अग्निशमन कार्यालय से 4 दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।