राजनगर: 75 साल बाद भी लालपुर पंचायत भवन से वंचित, स्कूल में टेंट लगाकर चौपाल लगी; समाजसेवी मोहम्मद इमरान ने सौंपा मांग पत्र
राजनगर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर में विकास के दावों के बीच जमीनी हकीकत उस समय सामने आ गई, जब जिला प्रशासन द्वारा आयोजित चौपाल स्थायी पंचायत भवन न होने के कारण स्कूल परिसर में टेंट लगाकर आयोजित करनी पड़ी। आजादी के 75 वर्ष बाद भी पंचायत भवन से वंचित लालपुर में मूलभूत सुविधाओं की कमी ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है।शनिवार देर रात्रि आयोजित चौपा