पीपलदा: अयाना पुलिस ने गश्त के दौरान लुहावद रोड पर गणेशपुरा मोड़ के पास 52 देशी शराब के पव्वों के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jun 28, 2025 जिले की अयाना पुलिस ने लुहावद रोड़ पर गश्त के दौरान गणेशपुरा मोड़ के निकट एक व्यक्ति को 52 देशी शराब के पव्वो के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोटा ग्रामीण से शनिवार 5 बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि लुहावद रोड पर गश्त के दौरान एक व्यक्ति पर शक होने पर रुकवाया तो उसके पास प्लास्टिक के कट्टे में चेकिंग के दौरान 52 देशी शराब के पव्वे मिले