पीपलदा: इटावा क्षेत्र में गणेशगंज के निकट मोटरसाइकिल सवार बैंककर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत
Pipalda, Kota | Jun 26, 2025 जिले के इटावा थाना इलाके के गणेशगंज गांव के निकट गुरुवार सुबह 10 बजे करीबन अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार कोटा निवासी बैंककर्मी की दर्दनाक मौत हो गयी। इटावा सीआई संदीप विश्नोई ने बताया कि मृतक दीपक इटावा में HDFC बैंक में कार्यरत था वह कोटा से रोजाना अपडाउन करता है आज भी कोटा से इटावा मोटरसाइकिल से आ रहा था कि अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गयी