पीपलदा: अयाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर 4 व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jun 28, 2025 जिले की अयाना पुलिस ने थाना इलाके में हंगामा कर उत्पात मचाने पर 4 व्यक्तियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। अयाना थाना अधिकारी उम्मेद सिंह यादव ने शनिवार दोपहर साढ़े 3 बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि थाना इलाके में हंगामा करने पर मुकट मीणा, सत्यनारायण मीणा मुकेश बैरवा, रजनीश मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके खिलाफ 126,170,बीएनएस में कार्यवाही की है