वारासिवनी: ओवरटेक बना हादसे की वजह, दो बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल
ग्राम थानेगांव के पास नाले के गोलाई मोड़ पर ओवरटेक के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सेवाराम इडपाचे व एक अन्य बाइक सवार घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।