पनागर: मानवता शर्मसार: घायल पिता-पुत्र को अस्पताल के बाहर छोड़कर भागा बाइक सवार
थाना खमरिया क्षेत्र के अंतर्गत डुमना मार्ग पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ एक लापरवाह बाइक चालक ने राजमिस्त्री सुरेश चौधरी और उनके दो मासूम बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना उस वक्त की है जब सुरेश अपने बेटे सावन और भतीजे अनुराग के साथ प्रियदर्शनी कॉलोनी से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक (MP 20 NJ 8795) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।