मुरैना नगर: मुरैना भाजपा कार्यालय में मोहन यादव सरकार के 2 साल पूरे होने पर जश्न, मिठाई बांटकर गिनाईं उपलब्धियां
मुरैना शहर में भाजपा जिला कार्यालय पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जश्न मनाया गया।नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उपलब्धियां साझा कीं। सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि सरकार ने गरीब,किसान,युवा और महिलाओं के लिए योजनाएं लागू कर विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित किए हैं, जिससे प्रदेश में तेजी से बदलाव आया है।