कुरावली: ओछा क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा, सेफ्टिक टैंक में गिरकर 2 बच्चियों की हुई मौत
जानकारी के अनुसार, ओछा क्षेत्र के गांव नगला कंचन निवासी जाकिर हुसैन पुत्र शौकत अली के घर पर नया शौचालय टैंक निर्माणाधीन था, जो खुला पड़ा हुआ था। उनकी पुत्री नेहा (6 वर्ष) और पड़ोसी इनतियाज अली की पुत्री साहिबा (6 वर्ष) खेलते हुए वहां पहुंच गईं। इसी दौरान दोनों बच्चियां फिसलकर टैंक में गिर गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।