तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के निर्देशन में शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय आगर द्वारा शासकीय कन्या एवं बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कानड़ में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। व्याख्याता व काउंसलर राजेश चौहान ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, भविष्य की संभावनाओं और स्थानीय रोजगार अवसरों की जानकारी दी।