फारबिसगंज: फारबिसगंज में जाम की स्थिति से निपटने के लिए लगाए गए बेरिकेडिंग
फारबिसगंज के राममनोहर लोहिया अस्पताल रोड में जाम की स्थिति से निपटने के लिए बेरिकेडिंग लगाया गया है। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। बुधवार को 12 बजे स्थानीय लोगों ने बताया इस से जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो रही है। वन-वे में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती जरूरी है। अनुमंडल प्रशासन के दिशा-निर्देश पर नगर परिषद प्रशासन द्वारा यह बेरिकेडिंग लगाया गया है।