बारुन: दिनदहाड़े 50 हजार की लूट: बारुण में बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग से बैग छीनकर किया फरार
बारुण थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार को बारुण बाजार के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग से 50 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित भरत चौधरी, पिता- स्वर्गीय नथुनी चौधरी (ग्राम- बारुण) ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।