निज़ामाबाद: बड़ागांव नहर पुलिया पर बाइक सवार पति-पत्नी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हुए घायल
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़ागांव नहर कि पुलिया पर बाइक सवार पति पत्नी को तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल सवार युवको ने टक्कर मार दिया है। जिससे राम प्रताप पुत्र फेरू और उनकी पत्नी धनमति निवासी बड़ागांव थाना निजामाबाद को गंभीर चोट लगी हुई है स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सदर अस्पताल भेजा है ।