राठ: कैथा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिजनों का आरोप
Rath, Hamirpur | May 25, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के कैथा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 17 वर्षीय एक किशोरी ने अपने शौचालय में रस्सी के फंदे से फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक किशोरी के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज सोमवार को मृतक किशोरी के शव का पंचनामा भरकर कराया गया है।