छतरपुर नगर: सम्मेलन में शादी कराने के नाम पर लखेरी के परिवार से व्यक्ति ने की धोखाधड़ी,नहीं कराई शादी,एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
राजनगर थाना क्षेत्र के लखेरी के परिवार की महिला के द्वारा आज 30 जून दोपहर 3 बजे एसपी ऑफिस में आवेदन दिया गया,जहां उन्होंने बताया कि वंश गोपाल अहिरवार के द्वारा सम्मेलन में शादी करने के नाम 5 से 10 हजार रुपए लिए गए थे ना तो शादी कराई गई और ना पैसे वापस किए जा रहे हैं। कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी ऑफिस में महिला ने आवेदन दिया है।