रीठी: लकड़ी बिनने गई वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, उमरडोली के पास मिला शव
Rithi, Katni | May 23, 2026 कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया चौकी इलाके में एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उमरडोली के पास महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।