चंदेरी: चंदेरी की आम खो नदी में हादसा, एक दोस्त का शव मिला, दूसरे की तलाश में बचाव दल जुटा
चंदेरी थाना क्षेत्र में आम खो मंदिर के पास नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में बहे दो दोस्तों में से एक 15 वर्षीय दक्ष यादव का शव सोमवार सुबह करीब 9 बजे बरामद कर लिया गया। शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिला। मृतक भरियाखेड़ी निवासी प्रवेंद्र यादव का बेटा था। वहीं, अशोकनगर निवासी ध्रुव दुबे की तलाश अभी भी जारी है।