प्रतापपुर: शिवानी भूमिगत खदान में हथियार के बल पर कॉपर केबल चोरी, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवानी भूमिगत खदान में हुई कॉपर केबल चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खदान प्रबंधक चन्द्रकांत सोनवानी की रिपोर्ट पर दर्ज मामले के अनुसार 20 अप्रैल 2026 की सुबह अज्ञात चोर हथियारों के साथ प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे और करीब 70 मीटर कॉपर केबल काटकर चोरी कर ले गए।