बनमनखी: बनमनखी से सजल कुमार ने नवोदय परीक्षा में लहराया परचम, मिली गौरवपूर्ण खबर
बनमनखी। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती—यह कहावत एक बार फिर सच साबित हुई है। कीचड़ में ही कमल खिलता है, इस बात को साबित कर दिखाया है बनमनखी के होनहार छात्र सजल कुमार ने। सेवा निवृत्त शिक्षक सह जनकल्याण सेवा संस्था बनमनखी के उपसचिव सदानंद साह के पौत्र तथा संतोष कुमार और निर्मला देवी के पुत्र सजल कुमार ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल क