#Aligarhpolice
थाना क्वार्सी- सोशल मीडिया(X) पर एक मीडिया चैनल द्वारा पोस्ट की गई है। उक्त ट्वीट के संबंध में अवगत कराना है कि थाना क्वार्सी पर दिनांक 12-8-2024 को अपराध संख्या 898/24 पंजीकृत कराया गया था। जिसमें क्वार्सी पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वर्तमान में प्रकरण माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।
प्रकरण में एक अभियोग उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 1249/25 थाना क्वार्सी पर पंजीकृत कराया गया था, जिसमें पुलिस द्वारा मेडिकल रिपोर्ट, सप्लीमेंट्री रिपोर्ट में अंकित साधारण प्रकृति की चोटों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है।
हाल-फिलहाल में दोनों पक्षों के मध्य कोई भी घटना घटित नहीं हुई है। थाना स्तर पर कोई भी वैधानिक कार्यवाही लंबित नहीं है। प्रकरण में आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही अमल में लाई जा चुकी है।
इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय श्री सर्वम सिंह द्वारा दी गई बाइट -
#UPPolice
@Uppolice
9 views | Aligarh, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026