बरेली: बरेली में हाईवे किनारे खेत में मिली 16 साल की छात्रा की लाश, मुंह से निकल रहा था खून
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बड़े बाईपास किनारे एक खेत में 16 वर्षीय छात्रा का शव बरामद हुआ। छात्रा स्कूल यूनिफॉर्म में थी। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्रा के मुंह से खून निकल रहा था, जिससे मामला बेहद संदिग्ध नजर आ रहा है।