हरदा: रामटेक में प्रसव के बाद 19 वर्षीय महिला की मौत, नवजात बच्ची सुरक्षित
Harda, Harda | May 17, 2026 छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम रामटेक में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। घर पर प्रसव के बाद 19 वर्षीय विवाहिता की हालत अचानक बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। परिवार में इस घटना के बाद शोक का माहौल है। आज 17 मई शाम 5 बजे जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान सोना कोरकू के रूप में हुई है।