भिनाय: सोबड़ी के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर ब्यावर-केकड़ी मार्ग पर लगाया जाम, आश्वासन मिलने के बाद खोला जाम
Bhinay, Ajmer | Jun 2, 2026 भिनाय के सोबड़ी गांव के ग्रामीणों में पीने के पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला,गुस्साए ग्रामीणों ने ब्यावर-केकड़ी मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम को खोला,उसके बाद यातायात सुचारु रूप से शुरू हुआ।जाम के चलते मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई थी।