मनीगाछी: सकतपुर में नेपाली शराब की बड़ी खेप बरामद, 585 लीटर शराब के साथ टेम्पू जब्त, पूर्णिया का तस्कर गिरफ्तार
सकतपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर सूतहरिया बांध के पास छापेमारी कर पुलिस ने एक टेम्पू सहित 585 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारी रविशंकर कुमार सिंह, पिता जयशंकर सिंह, निवासी साहेबगंज, थाना भवानीपुर, जिला पूर्णिया को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब्त शराब और टेम्पू को कब्जे में लिया।