पिछोर: ग्राम बेसौरा निवासी की 17 वर्षीय बच्ची भितरगुआं स्थित मामा के घर से लापता, पुलिस थाना पिछोर में शिकायत दर्ज
ग्राम बेसौरा निवासी फरियादी ने आज गुरुवार दोपहर लगभग 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है,कि हमारी 17 वर्षीय बच्ची मामा के यहां ग्राम भितरगुआं में रह रही थी,ग्राम बेसरा के ही दबंग व्यक्ति द्वारा हमारी बच्ची को बहला फुसला कर ले गया है।फरियादी ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पिछोर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी