जहानाबाद: काको के अमथुआ मोड़ पर टोटो पलटने से हादसा, चार महिलाएं घायल
जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र स्थित अमथुआ मोड़ पर टोटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चार महिलाएं घायल हो गईं। मिंता देवी (हाजीसराय), आरती देवी (चातर) और रंजू देवी (मदारपुर काजीसराय) एवं एक अन्य धरहरा स्कूल से काम कर लौट रही थीं। सामने से आ रही बाइक से बचने के दौरान टोटो पलट गया। परिजनों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।