सदर: गांधी प्रतिमा पर गरजे संविदाकर्मी, पुलिस ने हिरासत में लेकर भेजा इको गार्डन
Sadar, Lucknow | Jun 2, 2026 लखनऊ में रोडवेज के संविदा चालक-परिचालकों का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। दुबग्गा डिपो से जुड़े सैकड़ों संविदाकर्मी हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के पास एकत्र हुए और निजी कंपनी एसएस एंटरप्राइजेज में विलय के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उनकी मांगों पर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।