हनुमानगढ़: पिता से मेल-मिलाप की नाराजगी के चलते महिला की हत्या मामले में वारदात में इस्तेमाल दो बाइक व पाइप जब्त
पिता से मेल-मिलाप की नाराजगी को लेकर महिला की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार दो सगे भाइयों सहित पांचों आरोपियों को जंक्शन पुलिस ने मंगलवार को रिमांड अवधि समाप्त होने पर कोर्ट में पेश किया। वहां से पांचों आरोपियों को जेल भिजवा दिया गया। इससे पहले आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो बाइक तथा लोहे की पाइपें बरामद की।