धमदाहा: रुपौली में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का उद्घाटन, छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोहा मन ।
धमदाहा :- रुपौली नगर पंचायत में नवनिर्मित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का सोमवार को भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत के मुख्य पार्षद निरंजन मंडल, उप मुख्य पार्षद इंदु देवी एवं समग्र शिक्षा के जिला सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया।