चूरू: चूरू जिले के दुधवाखारा पुलिस ने सूने मकानों से चोरी के 4 आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Jul 30, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर बुधवार शाम 6 बजे जानकारी के अनुसार चूरू के निटवर्ती दूधवाखारा पुलिस ने सिरसला के एक बंद मकान में चोरी करने के आरोप में चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों से पूछताछ के बाद चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। दूधवाखारा थानाधिकारी हंसराज गुर्जर ने बताया कि सिरसला निवासी एक महिला ने चोरी का मामला दर्ज कराया था।