चूरू: गर्म चाय से झुलसे तीन वर्षीय मासूम को पेट और हाथ पर गंभीर घाव के कारण चूरू के डीबी अस्पताल में कराया भर्ती
Churu, Churu | Jul 30, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर शाम 7 बजे जानकारी के अनुसार राणासर गांव में बुधवार सुबह गर्म चाय से एक तीन वर्षीय बच्चा झुलस गया। बच्चे के पेट और हाथ पर गंभीर घाव हो गए। घटना उस समय हुई जब बच्चा करण अपनी दादी लक्ष्मी देवी के साथ खेत से घर लौटा था। लक्ष्मी देवी ने बताया कि उन्होंने गैस चूल्हे पर चाय बनाकर रखी थी।